Home राज्य छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री ने नए पुलिस महा निरीक्षकों और उप महानिक्षकों की ली बैठक,...

मुख्यमंत्री ने नए पुलिस महा निरीक्षकों और उप महानिक्षकों की ली बैठक, प्रदेश में कानून व्यवस्था और महिलाओं की सुरक्षा की समीक्षा की

16
प्रदेश में 12,489 पदों पर होगी शिक्षकों की भर्ती, किसानों को जीरो फीसदी पर मिलेगा ब्याजः भूपेश

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज सुबह अपने निवास कार्यालय में प्रदेश के सभी रेंज के नए पुलिस महा निरीक्षकों और उप महानिक्षकों की बैठक लेकर प्रदेश में कानून व्यवस्था और महिलाओं की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की। बैठक में मुख्य सचिव अमिताभ जैन और पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा भी उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री बघेल ने बैठक में प्रदेश में कानून और व्यवस्था,  महिलाओं की सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी ली। उन्होंने गुंडों बदमाशों,  सट्टा, जुआ और ऑन लाइन गेमिंग के संबध में की जा रही कार्रवाई की जानकारी लेते हुए इन पर कड़ाई से प्रभावी रोकथाम लगाने के निर्देश अधिकारियों को दिए है।

पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा आज शाम 4 बजे पुलिस मुख्यालय में सभी रेंज के महानिरीक्षकों की बैठक लेकर मुख्यमंत्री जी द्वारा दिए गए निर्देशों की विस्तृत और गहन समीक्षा करेंगे।