Home बड़ी ख़बर 68वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में ये दो कलाकार बने सर्वश्रेष्ठ अभिनेता

68वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में ये दो कलाकार बने सर्वश्रेष्ठ अभिनेता

196
68वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में ये दो कलाकार बने सर्वश्रेष्ठ अभिनेता

नई दिल्ली। 68वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार 2020 के विजेताओं की घोषणा शुक्रवार देर रात को की गई। तमिल फिल्म सूरराई पोट्रू सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म बनी है। इसके अभिनेता सूर्या और बॉलीवुड फिल्म तान्हाजी द अनसंग वॉरियर के हीरो अजय देवगन को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का अवॉर्ड संयुक्त रूप से दिया गया। तान्हाजी को बेस्ट फिल्म इन होलसम एंटरटेन्मेंट का भी अवॉर्ड मिला। फिल्म साइना के लिए मनोज मुंतशिर को सर्वश्रेष्ठ गीतकार का अवॉर्ड मिला।

मृदुल तुलसीदास की तुलसीदास जूनियर सर्वश्रेष्ठ हिंदी फिल्म बनी है। फिल्म में संजय दत्त लीड रोल में थे। अपर्णा बालामुरली को सूरराई पोट्रू के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का अवॉर्ड मिला। मलायलम फिल्म एके अयप्पन कोशियम के लिए दिवंगत डायरेक्टर सच्चिदानंद केआर को सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का अवॉर्ड दिया गया। फिल्म निर्माता विपुल शाह की अध्यक्षता वाली 10 सदस्यीय जूरी ने विजेताओं का चयन किया। देवगन का ये तीसरा नेशनल अवॉर्ड है। बेस्ट क्रिटिक अवॉर्ड किसी फिल्म को नहीं मिला।

मोस्ट फ्रेंडली फिल्म स्टेट का अवॉर्ड मध्य प्रदेश को मिला। उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड को संयुक्त रूप से स्पेशल मेंशन अवॉर्ड मिला। भारतीय सिनेमा की पहली अभिनेत्री देविका रानी पर आधारित किश्वर देसाई की किताब द लॉन्गेस्ट किस को सिनेमा पर सर्वश्रेष्ठ पुस्तक का अवॉर्ड मिला है। डिज्नी प्लस हॉट स्टार की डॉक्यूमेंट्री 1232 किमी के गाने मरेंगे तो वहीं जाकर के लिए विशाल भारद्वाज को नॉन फीचर बेस्ट म्यूजिक डायरेक्शन का अवॉर्ड मिला।

फिल्म पुरस्कार के प्रमुख विजेता

प्लेबैक सिंगरः राहुल देशपांडे (मी वसंतराव)
फीमेल प्लेबैक सिंगरः नचम्मा (एके अयप्पन कोशियम)
सहअभिनेताः बिजू मेनन (एके अयप्पन कोशियम)
सहअभिनेत्रीः लक्ष्मी प्रिया चंद्रमौली (सिवरंजमनियम इन्नम सिले पेंगल्लम)