Home अजब गजब सांप जैसी होती जा रही है ये लड़की, 2 लाख में से...

सांप जैसी होती जा रही है ये लड़की, 2 लाख में से एक को होती है ऐसी बीमारी

160

इंदौर की 13 वर्षीय वेदिका गुप्ता को लोग स्नेक गर्ल के रूप में जानते हैं। एक दुर्लभ रोग के चलते धूप में उसकी त्वचा से खून निकलने लगता है जिस कारण वह अपने बैडरूम में रहने को मजबूर है। डॉक्टर भी उसका उपचार करने में असमर्थ हैं। दो लाख में से किसी एक को होने वाली दुर्लभ अनुवांशिक बीमारी लामल्लार इचथ्योसिस से ग्रसित हैं।

दोस्त चिढ़ाते हैं स्नैक गर्ल
पिता संजय बताते हैं कि वेदिका कक्षा 8वीं की छात्रा है और वह धूप से बचने के लिए दोनों बहने अधिकतर समय घर में ही बिताती हैं। बीमारी के कारण सिर के बाल झडऩे लगे हैं। स्कूल के साथी उसे स्नैक गर्ल कहकर चिढ़ाते हैं। परिवार में दो अन्य को भी ऐसी बीमारी थी। हालांकि दोनों की जन्म के कुछ ही वर्षों में मृत्यु हो गई।

दुनियाभर में मिल रहे हैं केस पर इलाज कहीं नहीं
यह बीमारी दुनिया भर के डाक्टरों के लिए पहेली बनी हुई है। यह केस दुनिया में अन्य जगहों पर भी मिल रहे हैं पर इलाज अभी तक संभव नहीं हो पाया है। स्पेन में जरूर प्रायोगिक इलाज है लेकिन प्रायोगिक इलाज में भी इंसान पूरी तरह से ठीक हो जाए इसकी कोई ग्यारंटी नहीं रहती।