Home साइंस एंड टेक्नोलॉजी एजुकेशन/करियर आज इंग्लिश स्कूलों के लिए शिक्षक भर्ती परीक्षा आज, जानिए कितने उम्मीदवार...

आज इंग्लिश स्कूलों के लिए शिक्षक भर्ती परीक्षा आज, जानिए कितने उम्मीदवार देंगे परीक्षा

196
आज इंग्लिश स्कूलों के लिए शिक्षक भर्ती परीक्षा आज, जानिए कितने उम्मीदवार देंगे परीक्षा

रायपुर। प्रदेश में स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय योजना के तहत स्कूल खोले जा रहे हैं। इनमें एडमिशन के साथ शिक्षकों की भर्ती भी हो रही है। इसी क्रम में राजधानी के इंग्लिश स्कूलों में शिक्षक भर्ती के लिए आज लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी। इसी परीक्षा से तय होगा कि कौन से उम्मीदवार इंटरव्यू में जाएंगे। व्याख्याता, शिक्षक, सहायक शिक्षक समेत 232 पदों पर संविदा भर्ती होगी। इसके लिए करीब 2500 उम्मीदवार परीक्षा देंगे।

जानकारी के अनुसार संविदा भर्ती के लिए लिखित परीक्षा सुबह 11 से 11.30 बजे तक होगी। यह परीक्षा 50 नंबरों की होगी। इसमें 25 प्रश्न पूछे जाएंगे। 15 नंबर के प्रश्न विषय संबंधित, 5 प्रश्न शैक्षणिक अभिरुचि और 5 प्रश्न सामान्य ज्ञान के रहेंगे। सभी के लिए 2-2 अंक निर्धारित है। परीक्षा के लिए सभी उम्मीदवारों को प्रवेश पत्र भी जारी कर दिए गए हैं। अफसरों का कहना है कि प्रवेश पत्र से संबंधित सूचना आवेदकों को उनके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर भेजी गई है।

इसके अलावा वेबसाइट से भी ऑनलाइन प्रवेश पत्र निकाले जा सकते हैं। गौरतलब है कि राजधानी में इस साल 12 नए सरकारी इंग्लिश मीडियम स्कूल शुरू हुए हैं। पहले से यहां 9 और सरकारी इंग्लिश स्कूल हैं। इस तरह से अब जिले में स्वामी आत्मानंद इंग्लिश स्कूलों की संख्या 21 हो गई है। इनमें से 12 नए और 2 पुराने स्कूलों के लिए भर्ती हो रही है।

जेआर दानी गर्ल्स स्कूल, जेएन पांडेय गवर्नमेंट स्कूल, मायाराम सुरजन स्कूल चौबे कॉलोनी, गवर्नमेंट हायर सेकेंडरी स्कूल मोवा, पीजी उमाठे शासकीय स्कूल शांति नगर, शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल संजय नगर और शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल लालपुर।