Home राज्य छत्तीसगढ़ द्रौपदी मुर्मू के समर्थन के लिए केंद्रीय मंत्री रेणुका सिंह ने सीएम...

द्रौपदी मुर्मू के समर्थन के लिए केंद्रीय मंत्री रेणुका सिंह ने सीएम भूपेश-मोहन मरकाम को लिखा पत्र

93
द्रौपदी मुर्मू के समर्थन के लिए केंद्रीय मंत्री रेणुका सिंह ने सीएम भूपेश-मोहन मरकाम को लिखा पत्र

रायपुर। केंद्रीय राज्यमंत्री रेणुका सिंह ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम और राज्यसभा सदस्य फूलोदेवी नेताम को पत्र लिखा है। दरअसल, रेणुका सिंह ने एनडीए की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू के पक्ष में मतदान करने की अपील की है। रेणुका ने पत्र में कहा है कि आदिवासी वर्ग से पहली बार किसी महिला को राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाया गया है। छत्तीसगढ़ में 30 फीसदी से ज्यादा आबादी आदिवासी वर्ग से है। ऐसे में द्रौपदी मुर्मू के पक्ष में मतदान कराने की पहल करें।

जानकारी के अनुसार एनडीए की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू 15 जुलाई को रायपुर पहुंच रही हैं। छत्तीसगढ़ में द्रौपदी भाजपा विधायकों के साथ-साथ कांग्रेस, जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जकांछ) और बसपा विधायकों से समर्थन मांगेंगी। भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति बैठक में रवाना होने से पहले इससे पहले डॉ. रमन सिंह ने कहा कि आजादी के बाद पहली बार यह अवसर मिला है, जब एक अनुसूचित जनजाति वर्ग की पढ़ी-लिखी महिला राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव मैदान में हैं।

छत्तीसगढ़ जैसे राज्य में 32 प्रतिशत अनुसूचित जनजाति के लोग रहते हैं। द्रौपदी मुर्मू प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम और जिनसे भी संपर्क होगा, उन सभी से मुलाकात करेंगी। उन्होंने कहा कि बसपा और जकांछ ने मुर्मू को पहले ही समर्थन दे दिया है। जब वह राज्यपाल थीं, तब भी उन्होंने पूरी गरिमा के साथ पद को संभाला था। देश में एक इतिहास होगा कि अनुसूचित जनजाति वर्ग की महिला राष्ट्रपति बनेंगी।