Home बिलासपुर संभाग कोरबा कोरबा में सड़क हादसे में महिला की मौत, पति घायल, गुस्साए लोगों...

कोरबा में सड़क हादसे में महिला की मौत, पति घायल, गुस्साए लोगों ने सड़क जाम किया

41

कोरबा। जानकारी के अनुसार पारिवारिक कार्यक्रम से लौट रहे बाइक सवार पति-पत्नी ट्रक की टक्कर से सड़क पर गिर गए, जिससे महिला की मौत हो गई। हादसे में पति गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद गुस्साई भीड़ ने सड़क पर जाम लगा दिया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने काफी समझाइश के बाद रास्ता खुलवाया। इस दौरान करीब एक घंटे तक जाम लगा रहा।

दरअसल, उरगा थाना क्षेत्र में दीपका के नेहरू नगर बतारी निवासी प्यारे लाल एसईसीएल की गेवरा खदान में डंपर ऑपरेटर हैं। उनकी पहली पत्नी का निधन हो चुका है। इसके बाद केनिया बाई से दूसरी शादी की थी। दो दिन पहले वह पत्नी केनिया के मायके एक पारिवारिक कार्यक्रम में नोंदरहा गए थे। वहां से दोनों शनिवार को बाइब से लौट रहे थे। अभी वे भैसमा चौक पर पहुंचे थे कि तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें चपेट में ले लिया।

टक्कर लगते ही पति-पत्नी उछलकर सड़क पर जा गिरे। इसके बाद ट्रक ने केनिया बाई की कुचल दिया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जबकि प्यारे लाल गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद लोगों ने सड़क पर जाम लगा दिया। करीब एक घंटे तक हंगामा चलता रहा। इस बीच पुलिस भी पहुंच गई और घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।