Home खेल क्रिकेट World Cup 2023: वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया का ऐलान, इन...

World Cup 2023: वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया का ऐलान, इन 15 प्लेयर्स को मिला मौका

15

वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया का ऐलान हो गया है। भारत ने 15 खिलाड़ियों को 5 अक्टूबर से शुरू हो रहे इस टूर्नामेंट के लिए चुना है। इन 15 खिलाड़ियों पर वर्ल्ड कप की ट्रॉफी जिताने की जिम्मेदारी रहेगी। रोहित शर्मा को ही टीम की कप्तानी सौंपी गई है। वहीं, उपकप्तान हार्दिक पांड्या को बनाया गया है।

वनडे वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया के ‘15 खिलाड़ी’

रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, ईशान किशन, केएल राहुल (विकेटकीपर),  हार्दिक पांड्या (उपकप्तान), सूर्यकुमार यादव, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी और मोहम्मद सिराज।

वनडे वर्ल्ड कप में टीम इंडिया का शेड्यूल

8 अक्टूबर: भारत vs ऑस्ट्रेलिया, चेन्नई

11 अक्टूबर: भारत vs अफगानिस्तान, नई दिल्ली

14 अक्टूबर: भारत vs पाकिस्तान, अहमदाबाद

19 अक्टूबर: भारत vs बांग्लादेश, पुणे

22 अक्टूबर: भारत vs न्यूजीलैंड, धर्मशाला

29 अक्टूबर: भारत vs इंग्लैंड, लखनऊ

2 नवंबर: भारत vs श्रीलंका, मुंबई

5 नवंबर: भारत vs साउथ अफ्रीका, कोलकाता

12 नवंबर: भारत vs नीदरलैंड्स, बेंगलुरु